लखीसराय में गरजे अमित शाह, घुसपैठिया और जंगलराज के बहाने किया हमला

लखीसराय में गरजे अमित शाह, घुसपैठिया और जंगलराज के बहाने किया हमला

लखीसराय : बिहार चुनावी दौर पर गृहमंत्री अमित शाह ने लखीसराय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से वोट की अपील की और कहा कि आपके भेजे प्रतिनिधि को हमने विधानसभा अध्यक्ष से लेकर उपमुख्यमंत्री तक बनाया है। इस बार भी आप सब एनडीए प्रत्याशी को यहां से जीता कर भेजे।

Goal 7 22Scope News

छठ का अपमान बिहार की मां बेटियों का अपमान है – अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कांग्रेस पर छठ के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि यह बिहारियों का अपमान है। छठ का अपमान हमारी संस्कृति पर हमला है। इन लोगों ने पहले पीएम मोदी की मां का अपमान किया अब बिहार की मां बेटियों का अपमान किया हैं।

शाह ने RJD शासनकाल के घोटालों की लिस्ट गिनाई

राजद पर घोटालेबाजी का आरोप लगाते हुए घोटाले की पूरी फेहिस्त गिनाई और कहा कि इसके अलावा इनका बिहार में कोई योगदान नहीं है।

सरकार महिलाओं के स्वरोजगार और आरक्षण के लिए काम कर रही है

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार महिलाओं के लिए खुब काम कर रही है। अभी हाल में ही एक करोड़ 30 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए देने का काम किया है। सरकार बनने पर फिर दो लाख रुपए खाते में देने का काम करेगी।

पटना मेट्रो और मुफ्त बिजली के बहाने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और मुफ्त बिजली से लेकर पटना मेट्रो आदि की चर्चा की। उन्होंने 87 लाख किसानों को छह हजार रुपए देने के साथ ही 44 हजार आवास देने का भी जिक्र किया। वहीं किसानों के लिए की गई सरकारी घोषणाओं की चर्चा की कहा कि सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। गेहूं और दाल आदि का एमएसपी बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त हो रही है। उन्होंने बिहार में जंगलराज की चर्चा करते हुए उस समय की बदहाली की चर्चा की और जमकर बरसे।

ये भी पढ़े :    बिहार चुनाव 2025 : मुजफ्फपुर में पीएम मोदी नें छठ और बिहारी अस्मिता के बहाने राजद-कांग्रेस पर हमला,जंगलराज की बताई पांच पहचान

 RSS Office Attack: पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोडरमा...

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। कोडरमा में स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से पकड़े गए, एसआईटी कर रही...

Ranchi Railway News:रांची से नई Trains की मांग तेज, राजधानी एक्सप्रेस...

कोलकाता में जेडआरयूसीसी की 106वीं बैठक में रांची से नई ट्रेनों के संचालन, राजधानी एक्सप्रेस को दैनिक करने और यात्री सुविधाओं में सुधार की...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: आज मतदान, प्रणव झा और परिमल...

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर प्रणव झा...