Sarath: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में घटिया निर्माण कार्य पर ग्रामीणों का आक्रोश

Sarath: सारठ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 9 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से सनूडीह मोड़ से फूलचुवां तक 2.385 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य जारी है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना – सड़क और पुल की मजबूती पर उठे सवालः

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बन रहे गार्डवाल और पुलिया निर्माण कार्य में मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिया की दोनों साइड में सिर्फ बोल्डर खड़ा कर बीच में छोटे पत्थर डाल दिए जा रहे हैं और उस पर बहुत कम मात्रा में सीमेंट-बालू डालकर उसे ढक दिया जा रहा है। इससे सड़क और पुलिया की मजबूती पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन की चेतावनीः

भाजपा के युवा नेता बबलू दास ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “कार्यस्थल पर विभाग का कोई अभियंता मौजूद नहीं रहता है। घटिया काम की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी, लेकिन संवेदक पैसे देकर मामला मैनेज कर लेता है। अगर यही रवैया जारी रहा, तो हम लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।” उन्होंने देवघर उपायुक्त से मांग की है कि इस घटिया कार्य की तकनीकी जांच कर संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं की साख बनी रहे और जनता को गुणवत्तापूर्ण सड़क मिल सके।

रिपोर्टः हरे कृष्ण मिश्र

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...