बिहार विधानसभा चुनाव : नड्डा 2 तो शाह कल करेंगे 3 जनसभा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) नेताओं का चुनाव प्रचार चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमाम बड़े नेता चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल यानी एक नवंबर को दो चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। पहली रैली सिवान जिले में जबकि दूसरी जनसभा मुजफ्फरपुर में करने वाले हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नवंबर को पटना में बड़ा रोड शो करने वाले हैं।

goal 22Scope News

बिहार विधानसभा चुनाव :  अमित शाह कल 3 बड़ी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह कल यानी एक नवंबर को बिहार में तीन बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। शाह की पहली सभा गोपालगंज, दूसरी सभा समस्तीपुर और तीसरी जनसभा वैशाली में करने वाले हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार चार नवंबर को शाम पांच बजे तक खत्म हो जाएगा। सभी पार्टियों के बड़े नेता लगातार बड़ी जनसभा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी कल चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं सपा प्रमुख व सांसद अखिलेश प्रसाद यादव भी कल बिहार आने वाले हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिक्रम में नड्डा व चिराग की जनसभा, बोले- लालू-राबड़ी के राज में होती थी अपहरण और फिरौती

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...