समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, ISRO ने इस सैटेलाइट को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

Desk. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारतीय नौसेना के लिए CMS-03 (GSAT-7R) कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट नौसेना का अब तक का सबसे उन्नत (Advanced Communication Satellite) सैटेलाइट माना जा रहा है। इससे भारत की स्पेस-बेस्ड कम्युनिकेशन और मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस यानी समुद्री इलाके की निगरानी की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

ISRO ने CMS-03 (GSAT-7R) सैटेलाइट को किया लॉन्च

GSAT-7R सैटेलाइट पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसका वजन लगभग 4400 किलोग्राम है, जो इसे भारत का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट बनाता है। इसमें कई स्वदेशी तकनीक वाले उपकरण लगाए गए हैं, जो विशेष रूप से भारतीय नौसेना की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। यह मिशन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है।

लॉन्च कैसे हुआ?

यह सैटेलाइट 2 नवंबर 2025 को सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR), श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से शाम 5:26 बजे लॉन्च किया गया। इस मिशन को ISRO के वैज्ञानिकों ने महीनों की मेहनत और परीक्षण के बाद तैयार किया।

GSAT-7R सैटेलाइट की तकनीकी खासियतें

वजन और आकार: 4400 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट अब तक का सबसे बड़ा भारतीय कम्युनिकेशन सैटेलाइट है।

ट्रांसपोंडर्स: यह वॉइस, डेटा और वीडियो लिंक को कई फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर सपोर्ट करेगा, जिससे नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और ऑपरेशन सेंटर्स के बीच तेज और सुरक्षित संचार संभव होगा।

कवरेज एरिया: यह भारतीय महासागर क्षेत्र में मजबूत और स्थिर टेलीकम्युनिकेशन कवरेज प्रदान करेगा।

हाई बैंडविड्थ क्षमता: GSAT-7R की डेटा ट्रांसफर क्षमता पहले से अधिक है, जिससे रियल-टाइम निगरानी और त्वरित सूचना साझाकरण संभव होगा।

भारतीय नौसेना के लिए GSAT-7R क्यों अहम है

संचार मजबूत होगा: अब नौसेना के विभिन्न यूनिट्स के बीच सुरक्षित और तेज कनेक्शन रहेगा।

निगरानी क्षमता बढ़ेगी: सैटेलाइट से समुद्र में दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा।

रणनीतिक मजबूती: चीन और पाकिस्तान जैसे देशों से आने वाले खतरों की पहचान पहले से संभव होगी।

आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी: यह पूरी तरह से भारतीय तकनीक से निर्मित सैटेलाइट है, जिससे भारत विदेशी सैटेलाइट्स पर निर्भर नहीं रहेगा।

Saffrn

Trending News

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, 3 पर्यटक की मौत, 20 लोग...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर एक भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की दर्दनाक मौत...

June Horoscope Update: कर्क राशि में बनेगा Triple Planet Conjunction, जानें...

 जून में कर्क राशि में गुरु, शुक्र और बुध की युति बनने जा रही है। इस दुर्लभ ग्रह संयोग का असर रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा...

RTE Admission 2026: रांची में गरीब बच्चों की 517 सीटें खाली,...

 रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1158 आरक्षित सीटों में से केवल 641 पर ही नामांकन हो सका। 517 सीटें खाली रह...

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img