Commercial Advertisment

औरंगाबाद सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार, शौचालय में मिला नवजात का शव

औरंगाबाद सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार, शौचालय में मिला नवजात का शव

औरंगाबाद :  सदर अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने की खबर से सनसनी मच गई है। सुचना पर पहुँचे प्रभारी डीएस आशुतोष कुमार सिंह। मृत बच्चों के पाए जाने की सूचना पर सदर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

DIARCH Group 22Scope News

प्रभारी डीएस पहुँचे अस्पताल , जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस , प्रभारी डीएस आशुतोष कुमार सिंह पहुंचे और मामले का जायजा लिया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में मॉर्निंग ड्यूटी में सभी कर्मी पहुंचे और अपने अपने कामों में जुट गए।

महिला वार्ड संख्या 35 से सटे बाथरूम की सफाई के लिए जब महिला सफाई कर्मी शौचालय पहुंची तो उसने देखा कि लैट्रिन का नल चालू है और पूरा सीट पानी से भरा हुआ है।

महिला सफाईकर्मी की निकली चीख

जब उसने पानी को निकलने की कोशिश किया तो देखा कि एक नवजात का सिर सीट के होल में फंसा हुआ था। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। महिला सफाईकर्मी की चीख की आवाज सुनकर वहां मौजूद कर्मी दौड़ पड़े और इसकी सूचना पुलिस और अधिकारियों को दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

 

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...