नीतीश की टीम में 9 चेहरे को बदलेगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष व रामकृपाल बन सकते हैं मंत्री

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार की सरकार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कैबिनेट में किस पार्टी के कोटे से कौन-कौन से नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, इस पर भी मोहर लग चुकी है। नीतीश मंत्रिमंडल की संभावित लिस्ट भी सामने आई है।

JDU से मंत्री बनेंगे ये नेता

बिहार की नई नीतीश सरकार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कोटे से अशोक चौधरी समेत कुल आठ मंत्री बनेंगे। नीतीश सरकार में जदयू कोटे के मंत्रियों की संभावित लिस्ट में श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, जमा खान और मदन सहनी के साथ ही लेसी सिंह के रूप में एक महिला चेहरा भी शामिल है।

दिलीप जायसवाल भी बनेंगे मंत्री

बिहार की नई सरकार में बीजेपी के कोटे से नौ नए चेहरे मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का नाम भी शामिल है। दिलीप जायसवाल को बिहार में बीजेपी को पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनाने का इनाम दिया जा सकता है। दिलीप का नाम भी नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे के संभावित मंत्रियों की लिस्ट में है।

उपेंद्र के पुत्र दीपक बनेंगे मंत्री

नीतीश सरकार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बनेंगे। पहले कुशवाहा की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का नाम मंत्री पद के लिए चल रहा था। उपेंद्र कुशवाहा को सीट शेयरिंग के समय बीजेपी ने एक एमएलसी सीट देने का वादा किया था। उपेंद्र कुशवाहा ने अब अपने पुत्र दीपक प्रकाश की एमएलसी बर्थ कन्फर्म करने के लिए पत्नी की जगह उनका नाम आगे कर दिया है।

पटना रवाना हुए राजस्थान के CM

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा बिहार में नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पटना रवाना हो गए हैं। सीएम भजनलाल के साथ विधायक कुलदीप धनखड़ भी बिहार के लिए रवाना हुए हैं।

JDU कोटे से मंत्री बनेंगे ये नाम

1. विजय कुमार चौधरी

2. श्रवण कुमार

3. विजेंद्र यादव

4. अशोक चौधरी

5. लेसी सिंह

6. जमा खान

7. मदन सहनी

BJP ने मंत्री पद के लिए फाइनल किए नाम

1. सम्राट चौधरी – डिप्टी सीएम

2. विजय कुमार सिन्हा – डिप्टी सीएम

3. मंगल पांडे

4. डॉक्टर दिलीप जायसवाल

5. नितिन नवीन

6. रामकृपाल यादव

7. संजय सिंह ‘टाइगर’

8. अरुण शंकर प्रसाद

9. सुरेंद्र मेहता

10. नारायण प्रसाद

11. रमा निषाद

12. लखेंद्र पासवान

13. श्रेयसी सिंह

14. डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (MLC)

LJP (R) से ये 2 नेता बनेंगे मंत्री

1. संजय पासवान

2. संजय सिंह

HAM पार्टी से बनेंगे ये मंत्री

1. संतोष कुमार सुमन

RLM पार्टी से बनेंगे ये मंत्री

1. दीपक प्रकाश

यह भी पढ़े : 2025 फिर से नीतीश, शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, 11.30 बजे होगा भव्य कार्यक्रम…

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img