लालू परिवार को झटका, राबड़ी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में पार्टी को कुल 143 सीटों पर लड़ी थी उसे केवल 25 सीट पर ही जीत मिली थी। बिहार भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया है। इसी क्रम में अब उन्हें अपने पुराना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड (पूर्व मुख्यमंत्री आवास) छोड़ना होगा और विभाग द्वारा आवंटित हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पूल आवास संख्या-39 में जाना होगा।

संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी शिव रंजन ने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया है

भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी शिव रंजन ने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया है। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि चूंकि राबड़ी देवी अब बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं, इसलिए उन्हें नेता प्रतिपक्ष के कोटे से हार्डिंग रोड का यह नया बंगला आवंटित किया जा रहा है। 10 सर्कुलर रोड बंगला पूर्व मुख्यमंत्री कोटे का है। नियमों के अनुसार, जब कोई नेता पूर्व मुख्यमंत्री के पद से हटकर किसी अन्य संवैधानिक पद (जैसे नेता प्रतिपक्ष) पर चला जाता है तो उसे उसी पद के अनुसार नया आवास आवंटित दिया जाता है और पुराना बंगला खाली करना होता है।

Bhawan Awas 22Scope News

यह भी पढ़े : बोधगया मगध विश्वविद्यालय में 22वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल हुए शामिल, अवधेश नारायण व अशोक को भी दी गई उपाधि

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...

Jamtara News: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में...

Jamtara News: जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज...

Jharkhand Teacher Appointment: 8 साल इंतजार, फिर मिला नियुक्ति पत्र… लेकिन...

Jharkhand Teacher Appointment: झारखंड में 1042 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की...