Advertisment

Ranchi News: भाजपा के आरोपों पर JMM का पलटवार, कहा- ‘राजनीतिक लाभ के लिए…’

Ranchi News: भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए भ्रामक बातें फैलाने में लगी है, जबकि हेमंत सोरेन सरकार राज्यहित में ठोस और संवेदनशील कदम उठा रही है. विनोद पांडेय ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को पहले यह बताना चाहिए कि 18 वर्षों के लंबे शासनकाल में उसने खतियान आधारित स्थानीय नीति पर क्या काम किया? जिन मुद्दों पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, उन्हीं पर भाजपा की सरकार वर्षों तक चुप क्यों रहीं?

Ranchi News: सरकार ने किया है कई सारी नियुक्ति प्रक्रिया में योजनाबद्ध तरीके से काम: विनोद पांडेय

विनोद पांडेय कहा कि वर्तमान सरकार ने स्थानीय युवाओं के रोजगार, पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम किया है. नीति निर्माण एक संवैधानिक प्रक्रिया है. सरकार ने इसे जिम्मेदारी से आगे बढ़ाया है. यह जग जाहिर है कि भाजपा नेता झारखंड के विकास और यहां की अस्मिता से जुड़े हेमंत सरकार के फैसलों को लटकाने का काम करते हैं.

Dhanbad News: IIT-ISM पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी, 100वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Ranchi News: भाजपा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है: विनोद पांडेय

75% ठेका स्थानीय लोगों को देने के मुद्दे पर विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है. ‘सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि स्थानीय ठेकेदारों और उद्यमियों को अधिक अवसर मिले. प्रक्रियाओं को सक्षम, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने के लिए सुधार किए जा रहे हैं. भाजपा बिना तथ्यों की जांच किए दिग्भ्रमित करने के लिए सोच सोच समझ कर  बयान दे रही है. विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार झारखंडी युवाओं और स्थानीय समुदायों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, और भाजपा सिर्फ़ राजनीति के लिए अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है. जनता सब देख रही है और झूठे आरोपों से गुमराह नहीं होगी.

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका प्रखंड कार्यालय में ACB का...

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली विष्णुबंध और बरकाडीह पंचायतों में तैनात पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को बुधवार को पलामू...

Maiya Samman Yojana Recovery: मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभ लेने...

Maiya Samman Yojana Recovery: प्रशासन ने उन मामलों में सख्त कार्रवाई की है जिनमें 'मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना' के तहत पात्रता नियमों का उल्लंघन...

Kolhan Naxal Operation: कोल्हान में नक्सलियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22...

Kolhan Naxal Operation: झारखंड के कोल्हान और सारंडा इलाकों में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)...