Ranchi Airport Incident: इंडिगो फ्लाइट 6E7361 की हार्ड लैंडिंग, विमान ग्राउंडेड

Ranchi Airport Incident में IndiGo Flight Hard Landing की घटना सामने आई। भुवनेश्वर-रांची उड़ान 6E7361 की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान ग्राउंडेड।


Ranchi Airport Incident रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात भुवनेश्वर से आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई7361 की हार्ड लैंडिंग हुई। विमान में 56 यात्री सवार थे। IndiGo Flight Hard Landing की इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। हालांकि पायलट की सूझबूझ से किसी बड़े हादसे को टाल लिया गया।

Ranchi Airport Incident:

जानकारी के अनुसार विमान अपने निर्धारित समय शाम 7:55 बजे के बजाय करीब 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान रनवे पर हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित रूप से एप्रन पर खड़ा किया।


Key Highlights

  • भुवनेश्वर-रांची IndiGo Flight 6E7361 की रनवे पर हार्ड लैंडिंग

  • विमान में 56 यात्री थे सवार, कुछ को हल्की चोटें

  • Hard Landing के कारण विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

  • तकनीकी खराबी के बाद विमान को उड़ान योग्य नहीं माना गया

  • Ranchi Airport Incident के बाद रात 9:40 बजे विमान ग्राउंडेड घोषित


इसके बाद यात्रियों को एक-एक कर विमान से उतारा गया। इंजीनियरों द्वारा जांच के बाद विमान को उड़ान के योग्य नहीं पाया गया। रात करीब 9:40 बजे विमान को आधिकारिक रूप से ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।

Ranchi Airport Incident:

इधर, रांची से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को लेकर पहले दो बार उड़ान की देरी की घोषणा की गई, लेकिन बाद में फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई। Ranchi Airport Incident के बाद यात्रियों ने इंडिगो काउंटर पर हंगामा किया और वैकल्पिक विमान की मांग की।

Ranchi Airport Incident:

इंडिगो अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय से संपर्क करने पर छह से सात घंटे बाद ही विमान उपलब्ध होने की संभावना जताई गई। ठंड और लंबे इंतजार को देखते हुए दूसरा विमान नहीं मंगाया गया। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए होटल और खाने-पीने की व्यवस्था की गई। रांची से कुल 77 यात्री भुवनेश्वर जाने वाले थे।

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...