Hazaribagh News: अफीम और डोडा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद 13 दिसंबर यानी शनिवार को मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने वाले लोगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हजारीबाग क्षेत्र के कन्हरी पहाड़ के समीप कुछ तस्कर मादक पदार्थ अफीम और डोडा की खरीद बिक्री करने वाले हैं. उसे सूचना के सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.

Hazaribagh News: कन्हेरी हिल के पास पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कन्हेरी हिल के पास चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के क्रम में चरही की ओर से आ रहे सफेद रंग के स्विफ्ट कार को रोका गया.  पुलिस को देखकर कार्य पर सवार लोग कार को तेजी से भागने लगे. जिसे छापेमारी दल के द्वारा पीछा करते हुए ओवरटेक करके स्विफ्ट कार एवं कार में बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया. पकड़े व्यक्तियों एवं स्विफ्ट कार की तलाशी ली गई तथा इनके द्वारा बताया गया कि कार की डिक्की में अफीम एवं तोड़ा रखा हुआ है जिसे विद्युत जब्त किया गया. पकड़े व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम इशू कुमार सिंह बताया एवं इसके निशान दही पर दूसरा अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के क्रम में इन दोनों ने बताया कि हम लोग यह अफीम एवं डोडा खूंटी जिला के तमाड़ रायडीह से लेकर आ रहे थे और बरही की ओर जा रहे थे.

BJP ने जताया Nitin Nabin पर भरोसा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मिली पार्टी में जगह

Hazaribagh News: दोनों आरोपी बरही के रहने वाले

गिरफ्तार दोनों आरोपी हजारीबाग के बरही के रहने वाले हैं. पुलिस ने उसके पास से  2 किलो अफीम जब्त की है. जिसकी बाजार वैल्यू लगभग 10 लाख रुपए है. वही 20 किलो डोडा जिसका बाजार वैल्यू लगभग 3 लाख है तथा अपराधियों के पास से 5500 रुपए नगद एक स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. सारी जानकारी प्रेस वार्ता कर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने रविवार को प्रेस वार्ता कर दी है. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय और भोजपुर की घटना पर एक बार फिर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जमकर बरसे हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल...

पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, पीड़ित ने DM को दिया आवेदन,...

गयाजी : गयाजी जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित...

डिज्नीलैंड मेले के टेंडर पर विवाद, पूर्व पार्षद ने नगर निगम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम के डिज्नीलैंड मेले के टेंडर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाते...