सलीमा टेटे, संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग के साथ भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के लिए रवाना

Bhubaneswarझारखंड की बेटियों के साथ भारतीय महिला हॉकी की टीम जुनियर वर्ल्ड कप में भाग लेने लिए साउथ अप्रीका रवाना हो गयी. इस टीम में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे कप्तान, संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल है.

इस प्रतियोगता आयोजन 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक POTCHEFSTROOM में होगा.

भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है, इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है.

भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगी.

बता दें कि सलीमा टेटे कप्तान, संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग तीनों ही झारखंड के सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं.

सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव और ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी की रहने वाली है.

सलीमा टेटे और संगीता कुमारी दोनों अभी रांची रेलवे में कार्यरत है,

जबकि ब्यूटी डुंगडुंग की नौकरी की तलाश अभी खत्म नहीं हुई है.

तीनों ही खिलाड़ी आज भुवनेश्वर से पूरी भारतीय टीम के साथ रवाना हुए.

रिपोर्ट- मदन 

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...