अपनी माता को मुखाग्नि देने हथकड़ी में श्मशान घाट पहुंचा बेऊर जेल में बंद हत्या का आरोपी गिरधारी सिंह

मोकामा : पटना के बेऊर जेल में बंद हत्या का आरोपी गिरधारी सिंह अपनी माता महासुंदर देवी को मुखाग्नि देने हथकड़ी में श्मशान घाट पहुंचा। गिरधारी सिंह की माता का मंगलवार को निधन हो गया था। अदालत के आदेश के अनुसार, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में गिरधारी सिंह को श्मशान घाट लाया। हथकड़ी में गिरधारी सिंह ने दाह- संस्कार की वैदिक क्रिया पूरी की। गिरधारी सिंह मोकामा के ठेकेदार बसंत सिंह की पटना में वर्ष 2011 में हुई हत्या का पुलिस जांच में आरोपी बनाया गया था।

हिंदू रीति के अनुसार- मां को छोटा पुत्र ही मुखाग्नि देता है

हिंदू रीति के अनुसार, मां को छोटा पुत्र ही मुखाग्नि देता है। अदालत से आदेश मिलने पर गिरधारी सिंह ने मोकामा के सिद्धनाथ श्मशान घाट पहुंच कर अपनी माता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देख घाट पहुंचे सभी लोगों की आंखें नम हो गई। दाह-संस्कार की क्रिया संपन्न होते ही गिरधारी सिंह को बेऊर जेल भेज दिया गया।

Accused Girdhari Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ पुलिस ने अपराधी को पैर में मारी गोली…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img