Weather in Jharkhand: झारखंड में फिर लौटी कनकनी, रांची का पारा 2.2 डिग्री गिरा, कांके 3.9 पर पहुंचा

Ranchi: झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने के मिल रहा है। शुक्रवार को राजधानी रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और कनकनी में इजाफा हो गया है। सुबह और देर रात ठंडी हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का आना मौसम में बदलाव का कारण माना जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची के नजदीकी क्षेत्र कांके का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक के सबसे निचले स्तरों में से एक है। हालांकि, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस बताया है। तापमान में इस गिरावट के कारण सुबह के समय कनकनी अधिक महसूस की गई।

सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन में रहा मौसम शुष्कः

शुक्रवार को दिन के समय मौसम शुष्क बना रहा और धूप भी खिली रही, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आज से आंशिक बादल, सुबह में कोहरा या कुहासाः

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 24 और 25 जनवरी 2026 को सुबह के समय कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना है। वहीं दिन में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

26 जनवरी को फिर बदल सकता है मौसमः

मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते तापमान और मौसम की स्थिति में एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई गई है।

अगले तीन दिनों में मिलेगी राहतः

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

रांची – 26.8 7.6
जमशेदपुर – 29.0 10.6
मेदिनीनगर – 31.2 6.5
बोकारो – 25.5 8.5
चाईबासा – 31.0 9.4
गुमला – 26.2 5.7
लोहरदगा-  25.9 4.3
खूंटी – 26.7 5.2
लातेहार-  21.8 9.7

 

JCECEB NEET UG 2026: स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका,...

 JCECEB ने NEET UG 2026 की झारखंड स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम 6 बजे तक श्रेणी...

Dhanbad Crime: भूली मोड़ पर फहीम खान के भाई पर फायरिंग,...

 धनबाद के भूली मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने फहीम खान के भाई नसीम खान उर्फ सानू पर फायरिंग की। गोलीबारी में किशोरी समेत...

Jharkhand Mineral Bill: खनिज संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती...

झारखंड सरकार एमएमडीआर संशोधन कानून 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है। सरकार के अनुसार इससे राज्य को करीब 14...