कांग्रेस के असंतुष्‍ट विधायकों की हुई बैठक, जानिए कौन-कौन हुए शामिल

रांची : कांग्रेस के असंतुष्‍ट विधायकों की हुई बैठक, जानिए कौन-कौन हुए शामिल- झारखंड की

राजनीति से बड़ी खबर आ रही है.

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों ने गुरुवार को बैठक की है.

जिसमें इरफान अंसारी, विक्‍सल कोंगाड़ी, राजेश कच्‍छप, उमा शंकर बैठक में मौजूद रहे.

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दावा किया है कि 5 और कांग्रेसी विधायक असंतुष्‍ट हैं.

कुल 9 कांग्रेस विधायक असंतुष्ट हैं.

सभी नौ विधायकों ने आलाकमान से समय मांगा है.

वे लोग राहुल गांधी और वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे.

बताया जाता है कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के खिलाफ नौ विधायकों ने मोर्चा खोला है. इरफान अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में हमारी कोई बातें नहीं सुनी जाती है. जिसके कारण पार्टी से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने बैठक की है. 9 विधायक कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से नाराज हैं.

मुख्यमंत्री से कोई गिला शिकवा नहीं

उन्होंने कहा कि ढाई साल में हमारी भावना के अनुरूप हमारे ही पार्टी के मंत्री काम नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोई गिला शिकवा नहीं है. जब अपनी चलनी में हो छेद तो दूसरे को हम क्या दोष देंगे. मंत्रियों के खिलाफ इन सभी विधायकों ने मोर्चा खोला है. अपने क्षेत्र की समस्या के लिए मंत्रियों की परिक्रमा करनी पड़ती है.

इन्हें भी पढ़ें

मुर्गे की नादानी में दो सगे भाई एक दूसरे के खून के प्यासे

बाल संप्रेक्षण गृह में जिला प्रशासन की औचक निरीक्षण, कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

विश्व बैंक सम्पोषित योजना से प्रोत्साहन राशि की मांग, फुटपाथ दुकानदारों ने किया अनशन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया केन्द्रीय सरना स्थल का शिलान्यास

पश्चिमी चंपारण से आरजेडी प्रत्याशी सौरव कुमार की जीत, तीन बार से एमएलसी रहे राजेश राम को मिली करारी हार

रिपोर्ट: करिश्मा

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...