JMM अंजलि सोरेन को भेजेगी राज्यसभा? कांग्रेस ने भी ठोका 1 सीट पर दावा….

Jharkhand: झारखंड में 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान होने वाले हैं। लेकिन निकाय चुनाव के बीच अब राज्यसभा की खाली होने वाली 2 सीटों की भी चर्चा चल रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद JMM की राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है वहीं भाजपा के तरफ से दीपक प्रकाश का भी कार्यकाल खत्म होने वाला है, कुल दो सीटें झारखंड के तरफ से राज्यसभा में खाली होने वाली है। अब इन सीटों को भरने के लिए उम्मीदवारों की तलाश जारी है।

Read More: गयाजी : डेंटल डॉक्टर से रंगदारी की मांग, फोन कर धमकाया, जांच में जुटी पुलिस…

अंजलि सोरेन को भेजने की तैयारी में JMM

इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के.राजू ने साफ कहा है कि इंडिया गठबंधन की ओर से एक सीट पर उनका दावा है। सत्ताधारी झामुमो और कांग्रेस के साथ-साथ मुख्य विपक्षी भाजपा भी इन सीटों पर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। बजट सत्र के बाद सभी दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है कि JMM शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।

क्या है राज्यसभा का समीकरण

राज्यसभा में होने वाले चुनाव की बात करें तो यहां किसी भी दल को जीत के लिए अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। विधानसभा में भाजपा के 21, कांग्रेस के 16, राजद के 4, भाकपा-माले के 2, आजसू का 1, जदयू का 1 और लोजपा (आर) का 1 विधायक है. कांग्रेस ने इस सीट पर दावा ठोक दिया है। गठबंधन के समर्थन से कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही है।

 

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...