Guruji Student Credit Card Yojana: 4% Interest का वादा, बैंक वसूल रहे 10.65%, Subsidy अटकी

Guruji Student Credit Card Yojana:गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी गड़बड़ी से छात्रों को 4% की जगह 10.65% ब्याज देना पड़ रहा है। इंट्रेस्ट सबवेंशन का लाभ समय पर नहीं मिल रहा।


Guruji Student Credit Card Yojana रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी Guruji Student Credit Card Yojana में तकनीकी जटिलताओं के कारण कई लाभुक छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं। उच्च शिक्षा के लिए मात्र 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की घोषणा के बावजूद बैंकों द्वारा 10.45 से 10.65 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जा रहा है।

नियमानुसार 4 प्रतिशत से अधिक की शेष राशि राज्य सरकार को इंट्रेस्ट सबवेंशन के रूप में लाभुक के खाते में लौटानी है, लेकिन कई मामलों में यह राशि समय पर नहीं मिल रही है।

Guruji Student Credit Card Yojana:4% की जगह 10.65% ब्याज से बढ़ा बोझ

योजना के संकल्प के अनुसार अधिकतम 15 लाख रुपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाता है। सामान्य दर पर ब्याज लिया जाता है, लेकिन छात्र को प्रभावी रूप से केवल 4 प्रतिशत ब्याज देना होता है। शेष राशि सरकार वहन करती है और सरकार गारंटर की भूमिका निभाती है।

प्रावधान है कि हर माह ब्याज की राशि लौटाने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। इसके बावजूद तकनीकी कारणों से लाभुकों को सब्सिडी का लाभ नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है।

Guruji Student Credit Card Yojana:विभाग और बैंक आमने-सामने

लाभुकों ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से शिकायत की है। विभाग का कहना है कि योजना पहली बार लागू हुई है, इसलिए कुछ तकनीकी परेशानियां सामने आयी हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है।

विभाग ने बैंकों को ऐसे मामलों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के अनुसार लाभुकों को कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। विभाग ने योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चैट बॉक्स सुविधा भी शुरू की है।


Key Highlights

  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4% ब्याज का प्रावधान

  • बैंकों द्वारा 10.45 से 10.65% तक ब्याज वसूली

  • इंट्रेस्ट सबवेंशन की राशि समय पर नहीं लौटने की शिकायत

  • विभाग ने तकनीकी समस्या स्वीकार की, समाधान का आश्वासन

  • अतिरिक्त बोझ से परेशान होकर एक छात्र ने योजना छोड़ी


Guruji Student Credit Card Yojana: सब्सिडी नहीं मिली, छात्र ने बीच में छोड़ी योजना

एक सरकारी कर्मी ने अपने पुत्र शिवम नारायण के लिए 14 नवंबर 2024 को 10.40 लाख रुपये का ऋण लिया था। बैंक, लाभुक और सरकार के बीच एमओयू भी हुआ।

लाभुक से प्रतिमाह 10.65 प्रतिशत की दर से ब्याज काटा जाता रहा। केवल एक बार 10.65 और 4 प्रतिशत के बीच का अंतर खाते में लौटा। इसके बाद लगभग एक वर्ष तक अंतर राशि नहीं मिली।

बार-बार शिकायत और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अतिरिक्त ब्याज के बोझ से परेशान होकर छात्र ने योजना बीच में ही छोड़ दी।

Guruji Student Credit Card Yojana:क्या कहते हैं अधिकारी

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। चूंकि पहली बार लागू हुई है, इसलिए कुछ तकनीकी परेशानी आयी है। इसे दूर किया जा रहा है और लाभुकों को दफ्तर आने की आवश्यकता नहीं है।

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...