मोतिहारी में दिनदहाड़े CSP संचालक से हथियार के बल पर करीब 50 हजार की लूट

मोतिहारी : मोतिहारी में दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक से हथियार के बल पर करीब 50 हजार रुपए लूट लिए गए। यह घटना बिजधरी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर गांव में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुंदरापुर स्थित संतोष इंटरप्राइजेज नामक दुकान में एयरटेल पेमेंट बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी संचालित होता है। सोमवार को सीएसपी संचालक संतोष कुमार अपने केंद्र पर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक अपाची बाइक पर सवार दो और एक पल्सर बाइक पर सवार एक अपराधी वहां पहुंचे।

दुकान में घुसते ही 3 अपराधी ने हथियार दिखाकर संचालक व ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया

आपको बता दें कि दुकान में घुसते ही तीनों अपराधियों ने हथियार दिखाकर संचालक और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों में से एक ने संचालक संतोष कुमार पर पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपए निकाल लिए। दूसरे अपराधी ने ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर चुप रहने को मजबूर किया। कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर अपराधी जगीराहां की दिशा में फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

Motihari Loot 1 1 22Scope News

स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस लूट पर चिंता व्यक्त की है

स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस लूट पर चिंता व्यक्त की है। बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Loot 1 22Scope News

यह भी पढ़े : इंटर के छात्र की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका, पुलिस जांच में जुटी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...