Commercial Advertisment

शिक्षा मंत्री के निशाने पर अब बिहारी पत्रकार

वापस जाये बिहारी पत्रकार, निशाने पर बिहारी पत्रकार

Bokaro – बोरिया बिस्तर समेट कर बैरंग वापस जाये बिहारी पत्रकार–आम तौर पर संयमित रुप से अपनी बातों को रखते रहे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज पूरे रंग में थें. एक साथ ही कई विवादित बयान देकर झारखंड की राजनीति में तूफान ला दिया. बिहारी पत्रकारों को बोरिया बिस्तर समेट कर फौरन बिहार चले जाने की नसीहत तक दे डाली. इसके साथ ही सरकार में मतभेद की खबरों को नकारते हुए दावा किया कि सरकार बेहतर काम कर रही है. गठबंधन में भी कोई मतभेद नहीं है. सरकार अपना पांच साल का टर्म पूरा करेगी.

निशिकांत दुबे नौटंकीबाज, भाजपा का तोता है जयराम महतो 

जयराम महतो ने देवघर हादसे पर शोक भी व्यक्त किया, लेकिन साथ ही साथ देवघर हादसे के वक्त निशिकांत दुबे की गतिविधि पर अपनी नाराजगी जताते हुए उन्हे नौटंकीबाज करार दे दिया. जगरनाथ महतो यहीं नहीं रुके 1932 के खतियान को आधार बना कर स्थानीय नियोजन नीति के लिए  आन्दोलन चलाने वाले जयराम महतो को भाजपा का तोता बता दिया.

रिपोर्ट- चुमन

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...