रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

सासाराम : रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का उद्भेदन किया है जिसमें कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (SP) रौशन कुमार ने सासाराम में प्रेसवार्ता कर बताया कि रोहतास जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के अंदर किए गए कई आपराधिक वारदातों का उद्वेदन कर दिया गया है और मामले में सात कुख्यात अपराधियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

मोहित व अजय को नवरत्न बाजार से तो भूलेटन को खिड़की घाट से हुई है गिरफ्तारी – SP रौशन कुमार

एसपी रौशन कुमार ने ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सासाराम के नवरत्न बाजार से जहां मोहित कुमार एवं अजय प्रजापति को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों कैमूर जिला के कुदरा के रहने वाले हैं। जबकि गोली मार कर लूटपाट करने के मामले में सासाराम की खिड़की घाट के भूलेटन यादव की गिरफ्तारी हुई है।

Sasaram Police 1 22Scope News

अन्य आपराधिक मामले में पुलिस ने कैमूर जिला के भगवानपुर के मंटू व दिनेश को गिरफ्तार किया है

वहीं एक अन्य आपराधिक मामले में पुलिस ने कैमूर जिला के भगवानपुर के मंटू पांडे एवं दिनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खिड़की घाट सासाराम के रौशन कुमार और चेनारी के टेकारी के रहने वाले विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। यह सभी अपराधी शातिर है और विभिन्न आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। लूटपाट के अलावा यह लोग जानलेवा हमले जैसे मामलों में भी आरोपी हैं।

Sasaram Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...