अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान, गैस खेल का खुलासा

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन बचत को लेकर यह नया प्लान तैयार किया गया है। इस बाबत जिले के प्रभारी सचिव एसके अनिल की ओर से जिले के सभी अफसर को आवश्यक जानकारी दे दी गई है। डीएम शशांक शुभंकर ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। डीएम ने साफ किया कि इसे प्रभावी करने में थोड़ा वक्त लगेंगे। लेकिन प्रभावी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका ईंधन की कमी से कोई लेना-देना नहीं है।

LPG गैस को लेकर बड़ा खेल सामने आया है

इधर, एलपीजी गैस को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर मिले ही उनके खाते में सब्सिडी की राशि पहुंच रही है। करीब 50 ऐसे मामले डीएम के संज्ञान में आए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी गैस एजेंसियों से जवाब मांगा है। कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस बुकिंग नहीं की, फिर भी मोबाइल पर ओटीपी आ रहा है। खाते में सब्सिडी का मैसेज भी मिल रहा है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि कहीं न कहीं डिलीवरी सिस्टम में गड़बड़ी या कालाबाजारी हो रही है।

Gaya DM 1 22Scope News

समाहरणालय में DM और SSP ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की

गुरुवार को समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीएम ने कहा कि मामला गंभीर है। सभी एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई है। जिन उपभोक्ताओं के साथ गड़बड़ी हुई है, उनकी लिस्ट भी एजेंसियों को दी गई है। हालांकि एजेंसियां इसे टेक्निकल एरर बता रही हैं, लेकिन प्रशासन इस दलील को अंतिम सच मानने को तैयार नहीं है। डीएम ने साफ कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी मिली तो एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। सख्त कार्रवाई तय है।

ईंधन को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी प्रशासन ने स्थिति साफ की है

ईंधन को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी प्रशासन ने स्थिति साफ की है। डीएम ने कहा कि बिहार में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही बातें भ्रामक हैं। लोगों से अपील की गई है कि घबराएं नहीं। जिले में 7.9 लाख उपभोक्ताओं के बीच रोज 12 हजार से ज्यादा सिलेंडर की सप्लाई हो रही है।

Gaya DM 2 22Scope News

गैस के साथ-साथ खाद की कालाबाजारी पर भी प्रशासन का शिकंजा कस गया है

गैस के साथ-साथ खाद की कालाबाजारी पर भी प्रशासन का शिकंजा कस गया है। पिछले दो दिनों में 98 दुकानों और गोदामों पर छापेमारी हुई। एक डीलर पर एफआईआर दर्ज हुई। एक का लाइसेंस रद्द किया गया। 10 से ज्यादा डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड हुआ है। 13 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। जरूरत पड़ी तो केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी देखें :

PNG गैस को बढ़ावा देने की तैयारी भी तेज है

वहीं, पीएनजी गैस को बढ़ावा देने की तैयारी भी तेज है। जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन शुरू होगा, वहां एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जाएगा। बोधगया के होटलों को भी पीएनजी अपनाना अनिवार्य किया जा रहा है। कुल मिलाकर प्रशासन की माने तो एक साथ वह कई मोर्चों पर एक्टिव है। ईंधन बचत का प्लान, गैस गड़बड़ी की जांच और कालाबाजारी पर कार्रवाई प्रमुखता में शामिल है।

Gaya DM 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह का मोतिहारी दौरा, LPG व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति को बताया पूरी तरह सामान्य

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...