लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। विशेष रूप से संवेदनशील पंचायतों की पहचान कर वहां जागरुकता अभियान चलाने और स्थानीय स्तर पर प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

संवेदनशील पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण की नियमित मॉनिटरिंग विभाग के सचिव स्तर पर की जाएगी ताकि समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाया जा सके। उन्होंने हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल क्षति का आकलन शीघ्र पूरा कर प्रभावित किसानों को निर्धारित मुआवजा राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार अगलगी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि, बर्तन-वस्त्र एवं गृह क्षति के लिए दी जाने वाली सहायता का भुगतान बिना किसी विलंब के किया जाए।

Department of Disaster Management 1 22Scope News

संयुक्त सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को भेजें

संयुक्त सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को भेजें, ताकि विभागीय स्तर पर समुचित समीक्षा एवं आवश्यक निर्णय लिए जा सके। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए लू (हीटवेव) की संभावित स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें।

पेयजल, छाया और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

इसमें पेयजल की उपलब्धता, सार्वजनिक स्थानों पर छाया की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता एवं जन-जागरुकता अभियान शामिल हैं। बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, राज्य आपदा मोचन बल एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ सभी जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता ऑनलाइन माध्यम से बैठक से जुड़े।

Department of Disaster Management 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img