सचिव द्वारा 50 करोड़ से ऊपर की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही व गुणवत्ता में कोताही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा आज बिहार राज्य रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSRDCL), बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL), राष्ट्रीय उच्चपथ एवं पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित 50 करोड़ रुपए से ऊपर की परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के आलोक में योजनाओं के अनुश्रवण एवं तीव्र क्रियान्वयन को प्रमुखता दी गई। समीक्षात्मक बैठक में वरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं की उपस्थिति रही व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय अभियंता बैठक से जुड़े।

सचिव पंकज कुमार पाल ने निर्देश दिया कि प्रत्येक डिवीजन का गहन सर्वे किया जाए और वर्तमान में चल रहे कार्यों की भौतिक जांच सुनिश्चित की जाए

सचिव पंकज कुमार पाल ने निर्देश दिया कि प्रत्येक डिवीजन का गहन सर्वे किया जाए और वर्तमान में चल रहे कार्यों की भौतिक जांच सुनिश्चित की जाए। विभाग का मुख्य फोकस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर है, जिसकी विशेष रूप से निगरानी की जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को पीएमआईएस पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया ताकि कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके।

Road Construction Department 1 1 22Scope News

समीक्षा के दौरान सचिव द्वारा जन-शिकायतों के निवारण की स्थिति की भी जांच की गई

समीक्षा के दौरान सचिव द्वारा जन-शिकायतों के निवारण की स्थिति की भी जांच की गई। सचिव ने स्पष्ट किया कि ‘सहयोग पोर्टल’ पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटारा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ज्यादातर प्रमंडलों के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। वर्तमान में 55 शिकायतें लंबित पाई गईं। सचिव ने इन लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का कड़ा निर्देश दिया। प्रगति यात्रा एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। सचिव ने चेतावनी दी कि यदि कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही पाई जाती है, तो विभाग द्वारा उसका संज्ञान लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ व सुखाड़ की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई

इसके उपरांत आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सचिव ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत पूरी की जाएं। सभी छोटे-बड़े पुल-पुलियों की अनिवार्य रूप से साफ-सफाई, कटाव निरोधक आवश्यक सामग्रियों का समय पर भंडारण की जाए। उन्होंने निदेशित किया कि संवेदनशील स्थलों की निरंतर मॉनिटरिंग और तुरंत मरम्मत सुनिश्चित हो।

Road Construction Department 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु मंत्री ने VC के माध्यम से की समीक्षा बैठक

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...