JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार नहीं छोड़ने की अपील

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की। इन पोस्टरों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं छोड़ने की अपील की गई है। जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए आग्रह किया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और मुख्यमंत्री पद से हटने का निर्णय न लें।

इन पोस्टरों ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है

वहीं इन पोस्टरों में एक और बड़ी बात सामने आई है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को ‘बिहार का फ्यूचर सीएम’ बताया गया है। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा और तेज हो गई है। जदयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का विकास संभव है। इसलिए उन्हें किसी भी स्थिति में राज्य की कमान नहीं छोड़नी चाहिए। फिलहाल, इन पोस्टरों ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

JDU Poster 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...