CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने की भेंट, मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य से कराया अवगत

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के चल रहे  नवनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी CM Hemant Soren को दी और उन्हें इसका जायजा लेने के लिए मंदिर आने के लिए आमंत्रित  किया।  CM Hemant Soren ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा की यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। यह रांची की  ऐतिहासिक धरोहर है। इस मंदिर के  रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मंदिर को  भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होगी। उन्होंने कहा कि यह  मंदिर ऐसा हो कि देश- दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के यहां आएं।

वर्ष 2029 तक मंदिर का  निर्माण कार्य हो जाएगा पूर्ण

राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति की ओर से CM Hemant Soren को बताया गया कि इस मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है।  उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट श्री आशीष सोमपुरा के निर्देशन में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है।

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में 28,951 सहकारी समितियों की समीक्षा,...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में सहकारी समितियों को मजबूत बनाने, किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व अन्य...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में 1,03,445 विकास कार्यों का...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सेवा संकल्प एवं...

Bihar Sugar Mill Projects: मोतीपुर में फिर शुरू होगी चीनी मिल,...

 Bihar Sugar Mill Projects: बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री का बाजार उपलब्ध...