Advertisment

बेगूसराय जिले में बड़ा सड़क हादसा, बाल-बाल बचे BJP MLA संजय गुप्ता

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय गुप्ता बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर जीरोमाइल के पास घटी। जब विधायक पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लौटकर पटना जा रहे थे।

घटना मंगलवार सुबह करीब 3 बजे की है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि सड़क पर किसी अज्ञात ट्रक की स्टेपनी पहले से गिरी हुई थी। अंधेरा होने और दृश्यता कम होने के कारण चालक उस टायर को समय रहते देख नहीं पाया और तेज रफ्तार में वाहन सीधे उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में विधायक संजय गुप्ता, उनकी पत्नी, बेटी और सुरक्षा में तैनात अंगरक्षक मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना के बावजूद सभी की जान सुरक्षित रही। हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

BJP MLA Sanjay Gupta 1 22Scope News

विधायक ने स्थानीय भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को फोन कर घटना की जानकारी दी

दुर्घटना के तुरंत बाद विधायक ने स्थानीय भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अमरेंद्र कुमार अमर अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रित किया। इसी दौरान भाजपा नेता सुनील सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। सभी घायलों को तुरंत बेगूसराय के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत पूरी तरह खतरे से बाहर है।

डॉक्टरों द्वारा आवश्यक जांच व इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

डॉक्टरों द्वारा आवश्यक जांच और इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद विधायक संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ सुरक्षित पटना के लिए रवाना हो गए। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और अनियंत्रित परिस्थितियों की गंभीरता को उजागर करता है। सड़क पर गिरे अवरोध, विशेषकर रात के समय, कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, इसका यह ताजा उदाहरण है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर नियमित निगरानी और सफाई व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में बम धमाका, 2 दारोगा सहित 3 जवान घायल, सोना लूटकांड में छापेमारी

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...