मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को राहत

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम पंचायत में काफी पुराना और प्रदूषित जल से भरे तालाब में अपशिष्ट स्थिरीकरण तालाब (WSP) के सहारे ग्रे वाटर को स्वच्छ और उपयोगी जल बनाने में बड़ी सफलता मिली है। तालाब के पानी के शुद्ध होने से पर्यावरण सुरक्षा के साथ हजारों ग्रामीणों की जल आवश्यकता की पूर्ति और ग्राउंड वाटर रिचार्ज की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

मुंगेर के बांक पंचायत का सिद्धि तालाब कुछ दशक पहले तक जिले की शान हुआ करता था – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि मुंगेर के बांक पंचायत का सिद्धि तालाब कुछ दशक पहले तक जिले की शान हुआ करता था। बाद में इस तालाब की अनदेखी और इसमें चारों तरफ से आने वाले धूसर जल (ग्रे वाटर) ने इसकी शान को पूरी तरह नष्ट कर दिया। गांव के 5000 परिवारों द्वारा उपयोग किया हुआ धूसर जल नालों के माध्यम से तालाब में पहुंचता थाI वहीं नगर निगम क्षेत्र से भी नालों का पानी इस तालाब में आता था। बरसात के दिनों में चारों ओर से गंदा पानी इसी तालाब में आता था। इस तरह विभिन्न स्रोतों से आने वाले धूसर एवं प्रदूषित जल तालाब के पानी को प्रदूषित कर रहा था। इन सब कारणों से धीरे-धीरे तालाब का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो गया। स्थिति यहां तक हो गई कि इसका पानी खतरनाक स्तर तक प्रदूषित होता चला गया और इंसान के साथ-साथ अन्य जीवों के उपयोग के लायक नहीं बचा।

Munger Model 1 22Scope News

तालाब का प्रदूषित जल भू-गर्भ जल को भी प्रभावित करने लगा था – पर्यावरणविद

पर्यावरणविदों के अनुसार, तालाब का प्रदूषित जल भू-गर्भ जल को भी प्रभावित करने लगा था। स्थिति की भयावहता को देखते हुए जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने तालाब के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए अपशिष्ट स्थिरीकरण तालाब निर्माण का फैसला लिया। इस पहल के तहत अब सिद्धि तालाब में आने वाले गंदे एवं धूसर जल को पहले डब्ल्यूएसपी में जमा किया जाता है। यहां पानी कई दिनों तक उपचारित होता है। फिर उपचारित किया हुआ साफ पानी दूसरी तरफ से सिद्धि तालाब में जमा होता है। मौजूदा समय में तालाब के पानी के साफ हो जाने से ग्राम पंचायत में करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को रोजमर्रे की जरूरतें पूरी हो रही हैं। साथ ही ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने की भी नई राह बनी है। आज यह तालाब मत्स्य पालन के लिए पूरी तरह से उपयोगी बन चुका है।

Munger Model 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा मौका

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...

NABARD क्षेत्रीय कार्यालय पटना में गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक

पटना : नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय पटना में आज केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। गिरिराज सिंह ने कहा जिसमें...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img