कैमूर में ‘ब्लू सूटकेश मर्डर’ से सनसनी, दुर्गावती नदी से युवक व बच्चे के कटे शव बरामद

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी से दो ब्लू कलर के सूटकेश बरामद किए गए। पुलिस ने जब सूटकेश खोला तो उसमें एक युवक और एक बच्चे के हाथ-पैर कटे शव मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों शवों के सिर गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही SP हरिमोहन शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए

सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। वहीं फॉरेंसिक टीम और पुलिस की टीम ने मौके से शवों के अलग-अलग हिस्सों को बरामद कर कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को टुकड़ों में काटकर सूटकेश में भरकर नदी में फेंक दिया।

Kaimur Hatya 1 22Scope News

Kaimur Hatya 2 22Scope News

रविवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी में सूटकेश में कटा हुआ शव पड़ा है – SP

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी में सूटकेश में कटा हुआ शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। एसपी ने बताया कि अब तक जिले के किसी भी थाने में इस तरह की गुमशुदगी की सूचना दर्ज नहीं हुई है।

Kaimur Hatya 3 22Scope News

पुलिस आसपास के सीमावर्ती जिलों को भी सूचना भेज रही है ताकि शवों की पहचान की जा सके

पुलिस आसपास के सीमावर्ती जिलों को भी सूचना भेज रही है ताकि शवों की पहचान की जा सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कैमूर पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बन गया है कि आखिर मृतकों की पहचान क्या है और अपराधियों ने इतनी बेरहमी से वारदात को क्यों अंजाम दिया।

Kaimur Hatya 4 22Scope News

Kaimur Hatya 5 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की एक्शन जारी, बिहार STF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते 5 अपराधी को किया गिरफ्तार

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...