Suvendu Adhikari PA Murder Case Update: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में शूटर गिरफ्तार, यूपी-बंगाल पुलिस का Joint Operation

 पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा। बिहार के बक्सर से शूटर राज सिंह गिरफ्तार, यूपी और कोलकाता पुलिस ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन।


Suvendu Adhikari PA Murder Case Update : कोलकाता में हुए चर्चित शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर राज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी बिहार के बक्सर से हुई है। बताया जा रहा है कि राज सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है।

पश्चिम बंगाल पुलिस और यूपी पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे कोलकाता लेकर पहुंच चुकी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट्स से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार वारदात के बाद राज सिंह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। हत्या के बाद वह अयोध्या में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट्स को ट्रैक किया, जिसके बाद उसकी लोकेशन का पता चला।

इसके बाद कोलकाता पुलिस ने अयोध्या पुलिस से संपर्क किया और दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी को दबोच लिया गया।


Key Highlights

  • शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में मुख्य शूटर गिरफ्तार

  • आरोपी राज सिंह को बिहार के बक्सर से दबोचा गया

  • वारदात के बाद अयोध्या में छिपकर रह रहा था आरोपी

  • यूपी पुलिस और कोलकाता पुलिस ने मिलकर चलाया ऑपरेशन

  • इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस


अयोध्या से बक्सर तक छिपता रहा शूटर

जांच एजेंसियों के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी पहले अयोध्या पहुंचा और वहां कुछ दिनों तक छिपकर रहा। जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो वह बिहार के बक्सर भाग गया।

पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। आखिरकार संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों और शूटरों से भी पूछताछ जारी है।

हत्याकांड में यूपी कनेक्शन आया सामने

इस मामले में अब यूपी कनेक्शन भी सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी राज सिंह का संबंध उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

कोलकाता पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...