गोलियों की गूंज से दहशत, घरों की खिड़कियां टूटीं, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

कटिहार : कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के महिपाल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। एक-दो नहीं बल्कि करीब दर्जनभर गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कई परिवारों ने दहशत में दरवाजे बंद कर लिए जबकि बच्चे और महिलाएं सहम गए।

गोलियां इतनी तेज रफ्तार से आईं कि कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोलियां इतनी तेज रफ्तार से आईं कि कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुछ कारों के शीशों में भी दरार आ गई वहीं कई दीवारों पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिपाल नगर का यह इलाका बीएमपी-7 के फायरिंग रेंज के बेहद करीब है।

Katihar Goli 2 22Scope News

पुलिस की फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान कुछ गोलियां छिटक कर रिहायशी इलाके तक पहुंच गई

आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान कुछ गोलियां छिटक कर रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद कटिहार एसपी शिखर चौधरी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे शीशों और दीवारों पर पड़े निशानों को देखा और लोगों से जानकारी ली। लोगों ने दर्जनों गोली के धोखे पुलिस को दिए।

Katihar Goli 3 22Scope News

Katihar Goli 4 22Scope News

मामले को गंभीर बताते हुए सदर DSP और BMP DSP के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित करने का आदेश दिया है – SP शिखर चौधरी

एसपी शिखर चौधरी ने मामले को गंभीर बताते हुए सदर डीएसपी और बीएमपी डीएसपी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर गोलियां किस परिस्थिति में रिहायशी इलाके तक पहुंचीं। इलाके के लोगों में अब भी डर का माहौल बना हुआ है।

Katihar Goli 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पीड़ितों से मिले MP पप्पू

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...