Advertisment

जीविका रसोई को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का विधायक ने दिया निर्देश

नवादा : नवादा विधायक विभा देवी ने आज नवादा सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों समेत जीविका दीदी द्वारा संचालित रसोई का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जीविका रसोई में कई तरह की अनियमितता पाई गई जिसे सुधार करने का निर्देश दिया गया। विधायक ने रसोईघर का निरीक्षण करते समय दाल एवं सब्जी की गुणवत्ता में भारी कमी पाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए रोगियो को गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता का ख्याल रखने का निर्देश दिया।

वार्डों का निरीक्षण के दौरान रोगियों के परिजनों ने जीविका दीदी द्वारा मिले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाये। रोटी की क्वालिटी को परिजनों ने बेकार बताया। अन्य वार्डों के गहन निरीक्षण के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सुधार करने की बात कही। वहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कई हिदायतें दी गई।

विधायक ने कहा कि जीविका दीदी के माध्यम से मरीजों के बीच मुफ़्त भोजन दिया जाना प्रशंसनीय है, लेकिन जिस तरह जिलाधिकारी ने इसका उद्घाटन करते हुये स्वंय भोजन किया था उसी प्रकार का भोजन मरीजों को भी उपलब्ध होना चाहिए। वहां आज का मीनू मांगे जाने पर सभी स्टाफ बगले झाँकने लगे जिससे अनियमितता का संकेत मिलता है। ज़रूरी है कि प्रति दिन का भोजन मीनू सूचना पट पर चिपकाया जाय। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, संजय मारुती, तौकीर शहंशाह, अमित कुमार और दिनेश कुमार अकेला सहित अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...

World Elephant Day 2026: हाथियों के लिए जयपुर में बनेगा खास...

World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...

Amity University Jharkhand: कबाड़ से कमाल तक! एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों...

Ranchi: Amity University Jharkhand में स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...