Advertisment

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के 148 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

पटना : बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम ने भाग लिया और विद्यार्थियों के उत्साह, ऊर्जा और उपलब्धियों की सराहना की।

शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है – राज्यपाल सैयद अता हसनैन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज की सेवा और देश के विकास में करने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में कुल 148 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधि प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।

Bihar Gover 1 22Scope News

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय लगातार शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है – मंत्री नंद किशोर राम

इस अवसर पर मंत्री नंद किशोर राम ने कहा कि बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय लगातार शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है और इन क्षेत्रों में तकनीकी एवं वैज्ञानिक विकास से किसानों एवं ग्रामीणों की आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से निकलने वाले युवा वैज्ञानिक, पशु चिकित्सक एवं प्रोफेशनल्स राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मंत्री ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bihar Gover 2 22Scope News

संस्थान पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है – कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह

इस दौरान कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्थान पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शोध के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bihar Gover 3 22Scope News

यह भी पढ़े : अगले 5 वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन होगी जारी – मुख्यमंत्री

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...