मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- दोषी अधिकारियों पर गिरेगी गाज, शिकायतों के निपटारे में नहीं होगी देरी, ‘फास्ट ट्रैक जांच, फास्ट ट्रैक कार्रवाई’

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज आरोप एवं निगरानी संबंधी समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के विभिन्न स्तरों पर लंबित शिकायतों, आरोपों और निगरानी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्यों द्वारा अधिकारियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Health Department Add 3 22Scope News

जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं से जुड़े होते हैं – मंत्री नीतीश मिश्रा

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं से जुड़े होते हैं। इसलिए ऐसी शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन हेतु एक स्पष्ट एवं प्रभावी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाए तथा उसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान हो सके।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों एवं आरोपों की जांच प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक मोड में संचालित किया जाए, ताकि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग में नियम विरुद्ध कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार एवं लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी स्तर पर अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Mantri Nitish Mishra 22Scope News

नीतीश मिश्रा ने यह भी कहा- शिकायतों की जांच निष्पक्ष, तथ्यपरक व पारदर्शी ढंग से की जानी चाहिए

नीतीश मिश्रा ने यह भी कहा कि शिकायतों की जांच निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं पारदर्शी ढंग से की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां दोष सिद्ध हो वहां कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, वहीं असत्य अथवा आधारहीन शिकायतों के मामलों पर भी गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदारी से कार्य कर रहे अधिकारियों का मनोबल प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करना भी सुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मंत्री ने कहा- सुशासन, जवाबदेही व पारदर्शिता को मजबूत बनाने के लिए शिकायतों का त्वरित समाधान अत्यंत आवश्यक है

मंत्री ने कहा कि सुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता को मजबूत बनाने के लिए शिकायतों का त्वरित समाधान अत्यंत आवश्यक है। जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए विभागीय कार्यप्रणाली में जवाबदेही, समयबद्धता और संवेदनशीलता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए जनता एवं जनप्रतिनिधियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करें।

यह भी पढ़े : सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर लगी मुहर

Saffrn

Trending News

मंत्री निशांत ने कहा- थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों का नया बैच...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42...

गयाजी : मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गयाजी जिले में भी फायर सेफ्टी को लेकर विशेष...

मिशन ‘NEET 2026’ : मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद एक्शन में...

पटना : आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (UG) 2026 पुनर्करीक्षा (Re-examination) को पूर्णतः कदाचार-मुक्त, पारदर्शी और अभेद्य सुरक्षा माहौल में...

बिना सुरक्षा के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे लालू, मीसा...

पटना : बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और सांसद मीसा भारती बिना सुरक्षा के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी...

कैबिनेट का बड़ा फैसला : सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार...

पटना : गोपालगंज के सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img