नशीली इंजेक्शन तस्करी का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में इंजेक्शन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मद्य निषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के अवैध परिवहन में लिप्त एक अंतर-जिला तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू फोर लेन स्थित ग्राम मादापुर चौबे के पास वाहन जांच के दौरान एक टाटा सुमो विक्टा को रोका गया। सर्च के दौरान वाहन से 6,300 पीस प्रतिबंधित/नशीली इंजेक्शन, चार मोबाइल फोन और 57,800 रुपए नकद बरामद किए गए।

Health Department Add 10 22Scope News

गिरफ्तार आरोपी में आजाद, चुमन, मोहम्मद और सोनू शामिल है

गिरफ्तार आरोपी में आजाद अंसारी, चुमन राय, मोहम्मद सलीम और सोनू कुमार उर्फ राहुल शामिल है। सभी आरोपी पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 579/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपीयों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों व नेटवर्क को पकड़ने के लिए अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Muz Police 22Scope News

Muz Police 2 1 22Scope News

सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेसवार्ता कर जानकादी दी

आपको बता दें कि इन आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन (6,300 पीस), चार पहिया वाहन (एक टाटा सुमो विक्टा), मोबाइल फोन (4) और करीब 57,800 हजार रुपए नकद राशि बरामद की गई है। यह सफल कार्रवाई नशीली दवाओं की तस्करी पर सख्त नकेल कसने की दिशा में बिहार पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेसवार्ता कर जानकादी दी।

Muz Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार आरोपी गिरफ्तार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...