भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे बिलौटी गांव, ली जानकारी

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच के लिए बिहार सरकार द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा गुरुवार को बिलौटी गांव पहुंचे और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

भोजपुर के बिलौटी गांव में 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था

भोजपुर के बिलौटी गांव में 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। मामले की न्यायिक जांच के लिए बिहार स्टेट लॉ कमिशन की टीम शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव गुरुवार को पहुंची है। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा मामले की जांच कर रहे हैं। उनके साथ शाहबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश, डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी श्री राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

Bharat Tiwari Encounter 1 22Scope News

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा घटनास्थल का मुवायना कर रहे हैं

आपको बता दें कि रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा घटनास्थल का मुवायना कर रहे हैं। काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। सबसे पहले रिटायर्ड जज ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस तरह से बातें कही थी न्यायिक जांच करने की तो जांच शुरू हो चुकी है।

Bharat Tiwari Encounter 2 22Scope News

Bharat Tiwari Encounter 3 22Scope News

भोजपुर SP राज देर रात पहुंचे भरत तिवारी के परिजनों के पास

भरत तिवारी हत्याकांड मामले में भोजपुर एसपी बुधवार की देर रात भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की है बहुत सारी जानकारियां उन्होंने ली ली। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने सीबीआई से जांच इस मामले को करने की मांग एसपी से की है। जैसे ही एसपी की गाड़ी पुलिस बल के साथ पहुंची आसपास के लोग भी जुट गए।

Bharat Tiwari Encounter 4 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के तांडव से कराह रहा है बिहार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...

तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय और भोजपुर की घटना पर एक बार फिर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जमकर बरसे हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल...