हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को मारी गोली, एक की मौत, एक जख्मी

आरा : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को गोली मारी जिसमें चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजे जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं इलाज के लिए आरक्षण अस्पताल लाने के दौरान चाचा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक को काफी करीब से एक गोली सिर के पिछले हिस्से में एवं एक गोली दाहिने साइड पेट में मारी गई है। जबकि जख्मी भतीजे को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है।

जख्मी भतीजे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है

वहीं जख्मी भतीजे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन द्वारा पूर्व के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र एवं सर्किल इंस्पेक्टर आशीष कुमार साह पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से में घटना की जानकारी ली।

Bhojpur Goli 1 22Scope News

मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी सूरज राय हैं

जानकारी के अनुसार, मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी सहदेव राय के 45 वर्षीय पुत्र सूरज राय है। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी सुदर्शन राय का 22 वर्षीय पुत्र व मृतक का भतीजा दीपक कुमार है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bhojpur Goli 22Scope News

यह भी पढ़े : 50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी अमित कुमार गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...