पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच चल रहे विवाद और बयानबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग पार्टी के लोग हैं और अलग-अलग राय रखते हैं। सरकार का फैसला अंतिम होता है। इस तरह का माहौल तो राजनीति में होते रहता है। सीधे तौर पर विजय चौधरी ने दोनों नेताओं का बचाव करते दिखे।
भरत तिवारी मामले पर विजय चौधरी ने कहा- सरकार पूरी तरह गंभीर है, चल रही है न्यायिक जांच
वहीं मंत्री अशोक चौधरी के भरत तिवारी के परिवार से मिलने के बाद हो रहे विवाद पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि कोई मंत्री अगर जाता है कहीं किसी से मिलता है कोई नहीं बात नहीं है। इस मामले में सरकार पूरी तरह गंभीर है, न्यायिक जांच हो रही है इंतजार कीजिए दोषियों पर कार्रवाई होगी। राज्य सरकार के द्वारा नए टैक्स लगाए जाने पर कहा कि प्रस्ताव आया है जो टैक्स लगाया जाएगा उसके बाद जनता की राय भी देखी जाएगी। उसके बाद सरकार फैसला लेगी। सरकार सब कुछ देख रही है।

विजय चौधरी ने प्रशांत को लेकर कहा- आने दीजिए, सब लोग स्वतंत्र हैं चुनाव लड़ने के लिए
वहीं प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में आने पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ठीक है आने दीजिए। देश में सभी लोग चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। आप पत्रकार लोग हैं आप लोग भी चुनाव लड़ सकते हैं। विजय चौधरी ने कहा कि यहीं तो संविधान की खुबसूरती है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन पर कहा कि कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। सब आदमी एक-दूसरे को समर्थन करता है। सब स्वतंत्र हैं लेकिन जीत यहां एनडीए की होगी।

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद
Highlights


















