अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई नेताओं ने ली सदस्यता

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

केसी सिन्हा, बिट्टू सिंह सहित कई नेताओं ने BJP की सदस्यता ली

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जन सुराज के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रो. डॉ. केसी सिन्हा, दीघा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, मनेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संदीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनके अलावा विनीता बिट्टू सिंह, डॉ. किशोर कुमार, ब्रजकिशोर सिन्हा उर्फ गोपू जी, ब्रह्मदेव मांझी, सुनील यादव, राजू यादव, रंजीत सिंह, रामबाबू यादव, शुभम सिंह, मंटू राय और साधु जी सहित अनेक प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

आज विपक्षी दलों के भीतर निराशा और वैचारिक शून्यता का माहौल है – BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पूरे देश में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों के भीतर निराशा और वैचारिक शून्यता का माहौल है, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Bihar BJP 2 1 22Scope News

संजय सरावगी ने कहा- जिन नेताओं ने आज BJP का दामन थामा है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं व समाज के बीच उनकी मजबूत पहचान है

संजय सरावगी ने कहा कि जिन नेताओं ने आज भाजपा का दामन थामा है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और समाज के बीच उनकी मजबूत पहचान है। उनके अनुभव, सामाजिक स्वीकार्यता और जनसंपर्क का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथी संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और बिहार में एनडीए सरकार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Bihar BJP 5 22Scope News

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बिहार में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में NDA सरकार विकास व सुशासन के एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों और भाजपा की कार्यशैली पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे समय में विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का विश्वास भाजपा और एनडीए की नीतियों में लगातार मजबूत हो रहा है।

Bihar BJP 4 22Scope News

आने वाले समय में इनके जुड़ने से पार्टी का संगठन व अधिक सशक्त होगा व बिहार में भाजपा का जनाधार और व्यापक बनेगा – संजय सरावगी

उन्होंने सभी नवागंतुक नेताओं एवं उनके समर्थकों का पुनः स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में इनके जुड़ने से पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा और बिहार में भाजपा का जनाधार और व्यापक बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथी संगठन की मजबूती, जनता की सेवा और बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे। ‎इस समारोह में दीघा के भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडेय भी मौजूद रहे।

Bihar BJP 6 22Scope News

Bihar BJP 3 1 22Scope News

 

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने नए प्रत्याशी का किया ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा होंगे उम्मीदवार

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...