शर्त के कारण किशोर ने नदी में लगा दी छलांग, जांच में जुटी SDRF की टीम

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर (बड़का गांव) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां महज एक शर्त के कारण 15 वर्षीय किशोर की जान जोखिम में पड़ गई। गुरुवार की देर शाम हुई इस घटना के बाद से ही किशोर लापता है और उसकी तलाश के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

लापता किशोर की पहचान अख्तियारपुर निवासी अजय पासवान के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता किशोर की पहचान अख्तियारपुर निवासी अजय पासवान के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम अंकित अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच एक शर्त लगी, जिसके तहत अंकित ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई और बहाव का अंदाजा न होने के कारण वह पानी में डूब गया।

Ara River 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किशोर के लापता होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के साथ नदी में उसकी खोजबीन की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को सूचित किया गया, जो घटनास्थल पर पहुंची।

Ara River 2 22Scope News

रोशनी की कमी के कारण सर्च ऑपरेशन शुरू करने में तकनीकी कठिनाइयां आईं

हालांकि, रोशनी की कमी के कारण सर्च ऑपरेशन शुरू करने में तकनीकी कठिनाइयां आईं। बता दे की अभी तक किशोर का पता नहीं चल पाया है एसडीआरएफ की टीम लगातार खोज रही है । इस घटना के बाद से अंकित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ara River 3 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान के कई होटल में होते हैं अवैध कारोबार, पुलिस की सुस्ती दिख रही है साफ

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...