Snapchat पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा… सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर AHTU, 47वीं वाहिनी एसएसबी, बीआईटी टीम, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और स्वच्छ रक्सौल संस्था की संयुक्त टीम ने नेपाल ले जाई जा रही 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। इस दौरान पूर्वी चंपारण निवासी आरोपी शिवम केशरी को गिरफ्तार कर हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में किशोरी ने कहा- एक वर्ष पहले Snapchat पर उसकी पहचान शिवम से हुई थी

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि एक वर्ष पहले स्नैपचैट पर उसकी पहचान शिवम से हुई थी। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर नेपाल में नौकरी दिलाने के बहाने 22 जुलाई की रात उसे घर से भगाया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने किशोरी को बुर्का पहनने की सलाह भी दी थी। हरैया थाना में कांड संख्या 104/2026 दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मानव तस्करी गिरोह से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

Motihari Police 1 7 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...