युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले युवक के सिर में दो गोलियां मारीं। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। नरेंद्र रामपुर निवासी बबन राय के इकलौते पुत्र हैप्पी राज का शव सड़क किनारे बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक के सिर में दो गोली लगने की पुष्टि की है

पुलिस ने मृतक के सिर में दो गोली लगने की पुष्टि की है। वहीं, सिर पर धारदार हथियार से किए गए वार के भी निशान मिले हैं। घटना की निर्ममता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम हैप्पी को गांव के ही आर्यन और सुधीर के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया था। देर रात उसका शव सड़क किनारे मिलने के बाद हैप्पी के परिजनों ने आर्यन और सुधीर पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक ही हैप्पी राज को अपने साथ लेकर गए थे और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

Naubatpur Goli 1 1 22Scope News

शराब धंधे के विवाद में हत्या की आशंका ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हैप्पी, आर्यन व सुधीर के बीच शराब धंधेबाजी को लेकर साझेदारी थी

शराब धंधे के विवाद में हत्या की आशंका ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हैप्पी राज, आर्यन और सुधीर के बीच शराब धंधेबाजी को लेकर साझेदारी थी। इसी से जड़े किसी विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Naubatpur Goli 2 22Scope News

घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए

घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। परिजनों ने शव को घटनास्थल से उठाने का विरोध किया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक के सिर में दो गोलियां मारी गई हैं। अपराधियोंकि गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कि जा रही है।

Naubatpur Goli 22Scope News

यह भी पढ़े : युवक की चाकू से गोद कर हत्या, 2 गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस जांच में जुटी

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...