दावत बनी आफत, 200 लोग पहुंचे अस्पताल

तिलक की पूड़ी, पुलाव और तड़का खा 200 लोग पहुंचे अस्पताल

Gayaशेरघाटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया गांव में  एक तिलक समारोह में खाना खाने के बाद दो सौ से अधिक लोग बीमार हो गये.

बताया जा रहा है कि तिलक में सब्जी, पुलाव और तड़का परोसा गया था, खाते वक्त लोगों को यह एहसास भी

नहीं हुआ कि यह खाना उनके लिए परेशानी लेकर आने वाला है.

जिस चाव के साथ वह खाने का आनन्द ले रहे हैं, वह उन्हे बीमार बनाने वाली है.

खाना खाने के बाद एक-एक लोग बीमार पड़ते गए. किसी को पेट में दर्द, तो किसी को उल्टी की शिकायत होने लगी.

आनन-फानन में सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

जहां से चिकित्सकों ने कुछ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल, शेरघाटी रेफर कर दिया.

भुक्तभोगी सोनिया देवी, रामजीत कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, भारती देवी आदि ने बताया कि

तिलक का खाना खाने  के साथ ही पेट में दर्द और उल्टी शुरु हो गयी.

इसके बाद सभी को हॉस्पिटल ले जाने की होड़ मच गयी.

एक एक कर सभी को हॉस्पिटल ले जाया जाने लगा.

गांव वालों के साथ ही परिजनों में हंड़कंप मच गया. खबर लिखे जाने तक किसी सभी खतरे के बाहर बताये जा रहे हैं,

लेकिन परेशानी बनी हुई है.

रिपोर्ट- राममूर्ति पाठक

चेरकी बाजार में छः दुकानों में भीषण आग,अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...