भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच आज, जानिए कितने बजे होगा शुरू

त्रिनिदाद : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जायेगा.

यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होगा.

बता दें कि भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में विंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था

जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं.

वनडे सीरीज की अपेक्षा टी20 सीरीज के लिए भारत ने बिल्कुल अलग टीम भेजा है

और कप्तान रोहित शर्मा समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

टीम इंडिया के लिए काफी अहम है ये सीरीज

टी20 वर्ल्ड कप एवं एशिया कप को ध्यान में रखते हुए

भारतीय टीम के लिए यह टी20 सीरीज काफी महत्वपूर्ण है.

भारत के पास टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर मौजूद हैं.

वहीं पहले से मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी हैं

जिसने इंग्लैंड के हाल ही में टी20 शतक बनाया था.

गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी प्लेयर्स मौजूद हैं.

पहला टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

भारत ने वनडे सीरीज में विंडीज को 3-0 से हराया

जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी सीरीज नहीं गंवाई है और वह इस क्रम को बरकरार रखना चाहेगा. वहीं वनडे सीरीज में मिली 3-0 से शिकस्त के बाद निकोलस पूरन की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम अब इस छोटे फॉर्मेट में कमबैक करना चाहेगी. विंडीज टीम में खतरनाक बल्लेबाजों की कमी नहीं है और शिमरॉन हेटमेयर, ओडियन स्मिथ जैसे खिलाड़ी टीम में लौटे हैं. ऐसे में ये देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज किस तरह उन्हें बॉल डालते हैं. टीम में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं, लेकिन उनका खेलना तय नहीं है.

बारिश की आशंका

ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में अबतक 3 वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सभी मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते. यानी जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बैटिंग करना चाहेगी. वैसे भी कैरेबियाई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य का पीछा करना टीमों के लिए सही रहता है. बारिश के चलते अगर मैच प्रभावित होता है तो पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. साथ यह पिच भी गेंदबाजों को मदद करने वाली समझी जाती है.

ये है दोनों टीम के खिलाड़ी

भारतीय टी20 स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई

विंडीज टी20 स्क्वॉड: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शमराह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमेयर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...