बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, सड़क दुर्घटना में गयी थी पिता की जान

Rohtas– बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि- डेहरी में एक बेटी के द्वारा अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देना चर्चा का विषय बन गया है. बतलाया जाता है कि डेहरी इलाके के न्यू एरिया जोड़ा मंदिर मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव कबाड़ी का काम कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे, उनका कोई बेटा नहीं था, सिर्फ दो बेटियां थी.

कल रात वह घर से निकले थें, लेकिन पूरी रात पर वापस नहीं लौटे, आज उनकी छोटी के बेटी के मोबाइल पर रेल पुलिस का फोन आया, बताया गया कि एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी है. उसके बाद पोस्टमार्टम करा करवाकर शव को दिया गया.

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, कही बेटे और बेटी में फर्क नहीं करते थें मेरे पापा

जिसके बाद मृतक की बेटी खुद ही अपने पिता का शव को लेकर श्मशान पहुंची

और खुद अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दिया. मृतक की पुत्री चांदनी ने बताया

कि मूलतः उनका परिवार सुपौल का रहने वाला है.

वह दो बहन है बड़ी बहन बिंदु की शादी गया हुई है.

पिता की मौत के बाद किसी ने कोई मदद नहीं की,

किसी प्रकार वह शव को अपने साथ लेकर श्मसान घाट पुहंची है.

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...