सीएम नीतीश से मुलाकात करने पहुंचे आदित्य ठाकरे और तेजस्वी

राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव ने आदित्य ठाकरे का किया जोरदार स्वागत

पटना : सीएम नीतीश से मुलाकात- शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

एक ही गाड़ी में बैठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे.

ये अब तक की बड़ी खबर है, क्योंकि इससे पहले सीएम नीतीश से मुलाकात करने की कोई खबर नहीं थी.

tejashwi yadav1 1 22Scope News

इससे पहले राबड़ी आवास पहुंचने के बाद आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव को शॉल ओढ़ाकर

और शिवाजी की मूर्ति देकर अभिवादन किया. इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी आदित्य ठाकरे और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को शॉल ओढ़ाकर और किताब देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान राबड़ी आवास पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

tejashwi yadav123 22Scope News

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ किया स्वागत

शिवसेना नेता और महा विकास अघाड़ी सरकार में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को पटना पहुंचे. जहां पटना एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया और शिवसेना जिंदाबाद के नारे लगाए. उसके बाद वे सीधे राबड़ी आवास पहुंचे. राबड़ी आवास पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आदित्य ठाकरे के साथ हाथ मिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम विपक्ष को एकजुट करेंगे. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव युवा नेता हैं. हमलोग मिलकर काम करेंगे. तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा की जाएगी.

tejashwi yadav12 22Scope News

विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल

आदित्य ठाकरे के साथ पार्टी सचिव अनिल देसाई और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी पटना आयीं हैं. हाल ही में आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की थी. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भगवा दल के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की थी. 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक कदम के रूप में इस मुलाकात को देखा जा रहा है.

सीएम नीतीश से मुलाकात: कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

इससे पहले आदित्य ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरी उम्र के हैं. हम हमेशा से फोन पर बात करते रहे हैं. जब हम सरकार में थे, तब भी उनसे बात होती थी. जब वह विपक्ष में थे, तब भी हमारी बातचीत जारी थी. आज हम पहली बार मिलेंगे. हम पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट सहित अच्छे काम के बारे में चर्चा करेंगे. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के साथ मुलाकात के बारे में पूछने पर कहा कि हम लोग एकजुट हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...