रांची: चाकू मार कर हत्या – रांची के पुंदाग और नगड़ी इलाके में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही.
इस इलाके से हत्या और चोरी जैसे आपराधिक वारदातों की खबरे लगातार सामने आ रही है.
रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई.
हालांकि अभी तक उसकी मृतक पहचान नहीं हो पाई है.
शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुनदाग पुलिस को दी थी,
लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक सीमा विवाद की वजह से शव मौके पर ही पड़ा हुआ है.
मौके पर पुंदाग ओपी की पुलिस तो है ,लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है.
पुनदाग पुलिस नगड़ी थाने की पुलिस के आने का इंतजार कर रही है
ताकि पहले यह तय हो जाए कि जहां शव पड़ा हुआ है वह किस थाना क्षेत्र में पड़ता है.
चाकू मार कर हत्या – पुलिस ने शव की नहीं की जांच
जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है ,उसके पास उसका पर्स और मोबाइल भी पड़ा हुआ मिला.
लेकिन पुनदाग पुलिस ने इतनी भी जहमत नहीं उठाई कि उसके मोबाइल और पर्स पहचान कर
उसके परिवार वालों को जानकारी दी जाए. पुनदाग पुलिस फिलहाल नगड़ी थाने
के टीम का आने का इंतजार कर रही है.
पंडरा के टर्मिनल मार्केट यार्ड में मजदूर की गला रेत कर हत्या
Dhanbad: प्रेम प्रसंग में महिला पुलिसकर्मी के पुत्र की चाकू मारकर हत्या
Highlights

















