पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच छठ पूजा का महापर्व चल रहा है। कल यानी 25 अक्टूबर से चार दिन का चलने वाला महापर्व छठ की शुरुआत हुई थी। कल नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत हुई। आज यानी 26 अक्टूबर को खरना है, वहीं 27 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य का अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा।

चिराग ने पैर छूकर नीतीश का लिया आशीर्वाद, फिर ले गए घर
आपको बता दें कि इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के बीच समय निकालकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पटना स्थिति निजी आवास पर खरना का प्रसाद खाने के लिए पहुंचे हैं। चिराग ने नीतीश पैर छूकर आशीर्वाद लिया और घर के अंदर ले गए। चिराग के साथ उनकी मां, के अलावा उनके परिवार के सदस्य के साथ-साथ सांसद अरुण भारती के अलावा कई और नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा
Highlights
















