खगड़िया थाने में अर्जी, मंदिर में शादी, 5 साल की मोहब्बत ने जीता अपनों का दिल

खगड़िया : कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में देखने को मिला। जहां एक प्रेमी युगल ने तमाम सामाजिक बंदिशों और पारिवारिक हिचकिचाहट को पीछे छोड़ते हुए भगवान शिव को साक्षी मानकर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।

5 साल का इंतजार और अटूट जिद

आपको बता दें कि एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस की दखल के बाद मंदिर में शादी कर ली। मोजाहिदपुर गांव के रितेश कुमार और लक्ष्मी कुमारी की मुलाकात पहले एक पार्क में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। यह घटना प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पार्क में हुई। जहां प्रेमी रितेश कुमार और प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी आपस में मिल रहे थे। इसी दौरान किसी ने 112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर परबत्ता थाना ले आई। पूछताछ के बाद पुलिश परिजन को बुलाकर जांच के बाद शादी करवाया।

Khagria Shadi 22Scope News

यह कहानी नगर पंचायत परबत्ता के मोजाहिदपुर गांव की है

यह कहानी नगर पंचायत परबत्ता के मोजाहिदपुर गांव की है। गांव के ही रितेश कुमार और लक्ष्मी कुमारी के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। समय के साथ उनका रिश्ता इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। हालांकि, राह इतनी आसान नहीं थी। परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन प्यार की जिद के आगे हर दलील फीकी पड़ गई।

यह भी पढ़े : DSP Sanjeev Kumar पर SUV का शिकंजा, पटना, खगड़िया व जहानाबाद में एक साथ छापेमारी

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...