Advertisment

‘सभी लोकसभा क्षेत्र से कम से कम एक महिला उम्मीदवार लड़ेंगी चुनाव’

पटना : जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने महिलाओं के चुनाव में भाग लेने को लेकर बड़ी घोषणा की है। महिलाओं को लेकर एकदम स्पष्ट बात रखते हुए कहा कि बिहार में आज की जो परिस्थिति है, उस हिसाब से महिलाओं का मोर्चा बनाना संघठन बनाना, झूठ का कहना कि मैं 30 से 50 प्रतिशत आरक्षण दे दूंगा ये सही नहीं है। जन सुराज में हमलोगों की सोच है कि जिले में कम से कम एक महिला नेत्री को चुनाव जरूर लड़ाया जाए। अब ये जिम्मेदारी हम सब की है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में ऐसी महिलाओं को ढूंढ कर निकालें जो समाज के लिए बेहतर काम कर पाए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज तक बिहार के इतिहास में किसी भी दल में 30 महिला विधायक नहीं बनी है। हम जन सुराज वाले लोग 40 की बात कर रहे हैं। मैं ये प्रस्ताव आप सब बिहार के लोगों के सामने रख रहा हूं कि जन सुराज दल और व्यवस्था के तहत कम से कम एक महिला नेत्री साथी को अवसर दिया जाए। मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि अगर जिले में दो अच्छी महिला नेत्री हुई तो इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें नहीं बढ़ाया जाएगा। मैं जो आपको बता रहा हूं इसे जन सुराज के संविधान में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने किया बड़ा वादा, कहा- 2 साल के भीतर दूर करेंगे आपकी गरीबी

यह भी देखें : 

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...