Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

आस्ट्रेलिया ने भारत को 56 ओवरों में 275 रनों का दिया लक्ष्य

डिजिटल डेस्क : आस्ट्रेलिया ने भारत को 56 ओवरों में 275 रनों का दिया लक्ष्य। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का  ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के मुकाबले के आखिरी दिन बुधवार खासा रोमांचक हो चला है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 89 के स्कोर पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 185 रन की बढ़त हासिल थी। इस तरह उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई और भारत को 275 रन का लक्ष्य मिला है।

दूसरी पारी के लिए गाबा के मैदान में उतरे भारतीय बल्लेबाज

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के पास तीन ही तेज गेंदबाज हैं। स्टार्क और कमिंस के अलावा टीम के पास मिचेल मार्श हैं। हेजलवुड चोटिल होकर पहले ही इस टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई थी। मैच रोमांचक हो चला है। आज लगभग 56 ओवर का खेल बचा है और भारत को 275 रन बनाने हैं। ऐसे में टीम इंडिया का चेज दिलचस्प होगा।

ब्रिसबेन के गाबा में आज चे्च मैच का आखिरी दिन।
ब्रिसबेन के गाबा में आज चे्च मैच का आखिरी दिन।

दूसरी पारी म भारतीय पेसरों का जलवा, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नहीं चले…

इससे पहले गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के मुकाबले के आखिरी दिन बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी औंधे मुंह गिरी।33 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 11वें ओवर में सिराज ने स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज नहीं चले। भारतीय पेसरों के आक्रामक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होने शुरू हुए।  पहले आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी और मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था।

मार्श दो रन बना सके। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है, जिसमें 2-2 विकेट बुमराह और आकाशदीप ने लिए जबकि एक विकेट सिराज को मिला।

भारत की पहली पारी आखिरी दिन ढेर।
भारत की पहली पारी आखिरी दिन ढेर।

गाबा के मैदान पर टेस्ट मैच के आखिरी दिन के खेल की अब तक कहानी संक्षेप में…

भारत ने बुधवार को नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज सुबह 260 रन पर सिमटी थी। आकाश दीप 31 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद बारिश की वजह से करीब दो घंटे खेल बाधित रहा। फिर जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आई तो वह रन बनाने की हड़बड़ाहट में दिखे।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 33 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (8) और मार्नस लाबुशेन (1) को आउट किया। इसके बाद आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी (4) और मिचेल मार्श (2) को आउट किया। सिराज ने स्टीव स्मिथ (4) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन भेज दी। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने छठे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की।

हेड को सिराज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। 85 पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका कमिंस के रूप में लगा और 89 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की ओर पारी घोषित की गई। कैरी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, सिराज और आकाश को दो-दो विकेट मिले।

आस्ट्रेलियाई टीम के 5 विकेट चटखाने के बाद मैदन पर भारतीय टीम।
आस्ट्रेलियाई टीम के 5 विकेट चटखाने के बाद मैदन पर भारतीय टीम।

आखिरी दिन पारी की घोषणा से पहले ऑस्ट्रेलिया की लड़खड़ाती की रोचक दास्तां एकनजर में…

भारतीय टीम ने इस मैच में गजब की वापसी की। ब्रिसबेन टेस्ट के 5वें दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 185 रन की लीड के साथ शुरू हुई। बुमराह ने ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया। ये झटका उसे उस्मान ख्वाजा के तौर पर लगा । अपने 38वें बर्थडे पर बल्लेबाजी करने उतरे ख्वाजा दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन बना सके।

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ब्रिसबेन टेस्ट में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ख्वाजा को आउट करने के बाद लाबुशेन का विकेट लिया, जो 1 रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट आकाशदीप ने गिराया। उन्होंने नाथन मैक्स्विनी को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 218 रन की हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया को 60 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सिराज ने आखिरकार बड़ी मछली को फंसाया। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। हेड 19 गेंद में 17 रन बना सके।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...