दुबई से लापता बगोदर के प्रवासी मजदूर कामेश्वर महतो को भारतीय दूतावास और पुलिस की मदद से खोजा गया

बगोदर: प्रखंड के मुंडरो पंचायत के बखरीडीह गांव निवासी 23 वर्षीय प्रवासी मजदूर कामेश्वर महतो, जो 28 दिसंबर 2024 से दुबई में लापता थे, अब भारतीय दूतावास और दुबई पुलिस की मदद से सकुशल मिल गए हैं। कामेश्वर छह महीने पहले काम की तलाश में दुबई पहुंचे थे। उन्होंने वहां अब्बास सलेम लेबर सप्लाई एलएलसी कंपनी के तहत एक बिल्डिंग साइट पर काम करना शुरू किया था।

कामेश्वर के अचानक लापता होने के बाद उनके परिवार और गांव में चिंता का माहौल था। उनके लापता होने के बाद परिवार ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद भारतीय दूतावास और दुबई पुलिस ने इस मामले में सक्रियता से काम किया। 22 जनवरी 2025 को दुबई पुलिस ने कामेश्वर को दुबई हाइवे से गिरफ्तार किया और भारतीय दूतावास को इसकी सूचना दी।

कामेश्वर को दुबई एयरपोर्ट से दिल्ली भेजने की योजना बनाई गई है। मंगोलर होते हुए शुक्रवार को वह रांची पहुंचेगा। कामेश्वर के घर में खुशी का माहौल है क्योंकि उनके सुरक्षित लौटने की खबर ने परिवार के सभी सदस्यों को राहत दी है। यह घटना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ी राहत और खुशी का कारण बनी है।

Chanho Karam Festival: चान्हो में करम पूर्व संध्या पर मंत्री शिल्पी...

Chanho Karam Festival, चान्हो: सरना समिति, चान्हो के तत्वावधान में सरना बाल विकास उच्च विद्यालय, पोढ़ाटोली में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival: रांची में ‘व्यंग्य के रंग’...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival, रांची: राजधानी राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित JFTA स्टूडियो थिएटर में रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक...

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...